गदरपुर । केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दिनेशपुर- मटकोटा मार्ग के निर्माण की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया । भाजपा कार्यकर्ता गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में एकत्रित हुए उन्होंने कहा, क्षेत्र के लोगों को जर्जर सड़क पर होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी उन्होंने कहा, अति शीघ्र ही गदरपुर-दिनेशपुर -मटकोटा मार्ग का पुनर्निर्माण शुरू हो जाएगा। इस मौके पर पंकज सेतिया , सुभाष गुंबर,अभिषेक वर्मा, अनिल जेटली ,निपुण गगनेजा ज्योति रानी पूनम ग्रोवर राजबाला चौहान, कुलबीर चौधरी, रेनू बिष्ट,मानसी शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गदरपुर मटकोटा दिनेशपुर मार्ग के निर्माण की घोषणा पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण
गदरपुर मटकोटा दिनेशपुर मार्ग के निर्माण की घोषणा पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण