Spread the love

सितारगंज के निकट बरुआ बाग स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां श्री जगन्नाथ शिरोमणि मां कर्मा देवी ट्रस्ट की अध्यक्ष बीना साहू द्वारा स्कूली बच्चों को ग्लूकोज के पैकेट वितरित किए गए गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और ऊर्जा को बनाए रखने के उद्देश्य से यह वितरण किया गया। बीना साहू ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों को डिहाइड्रेशन और थकान से बचाने के लिए ग्लूकोज बेहद उपयोगी होता है, जिससे उनकी ऊर्जा बनी रहती है और वे पढ़ाई में भी बेहतर ध्यान लगा पाते हैं इस मौके पर विद्यालय की सहायक अध्यापिका वंदना चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल न सिर्फ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि उनका उत्साह भी बढ़ाती है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार होते रहेंगे कार्यक्रम के दौरान गंगा राम साहू, भाजपा नेता मुकेश संवाल, वंदना चौहान, बीना साहू सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने इस पहल की सराहना की

You cannot copy content of this page