Spread the love



काशीपुर/ऊधम सिंह नगर, 4 मई 2026।
जनपद में चलाए जा रहे विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। यह अभियान माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी, ऊधम सिंह नगर के निर्देशों पर चलाया जा रहा है।इसी क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र-03 काशीपुर की टीम ने ग्राम खड़गपुर एवं रमपुरा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रमपुरा निवासी रनवीर कौर पत्नी जोगिन्दर सिंह के घर से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।इसके अतिरिक्त रमपुरा क्षेत्र में संचालित दो अवैध कच्ची शराब की भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही करीब 4000 किलोग्राम लहन (शराब बनाने का कच्चा पदार्थ) को भी नष्ट किया गया। अवैध कारोबार में संलिप्त दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दो अलग-अलग अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पूरी कार्रवाई आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के नेतृत्व में की गई, जिसमें क्षेत्र-03 काशीपुर का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा। इस अभियान के तहत कुल 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा चार अभियोग दर्ज किए गए हैं।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page