Spread the love


रुद्रपुर। उत्तराखण्ड आबकारी आयुक्त के आदेश के अनुपालन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र-1 रुद्रपुर के अंतर्गत ढोहरा डैम क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान अवैध कच्ची शराब निर्माण में प्रयुक्त दो भट्टियों को ध्वस्त किया गया तथा मौके से लगभग 4000 किलोग्राम लहन बरामद कर नष्ट किया गया। इसके साथ ही 60 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई।वहीं दूसरी कार्रवाई में टीम ने रम्पुरा क्षेत्र में एक घर पर दबिश दी, जहां से करीब 50 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा लगभग 15 लीटर बताई गई।
इस मामले में अभियुक्त मुकेश पुत्र गेंदा लाल निवासी वार्ड नंबर-24, रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर के विरुद्ध उत्तराखण्ड आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक रुद्रपुर सोनू सिंह सहित विभागीय कार्मिक मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page