रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सितारगंज मंडल के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर बसंत आर्या की नियुक्ति की गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।नियुक्ति के बाद बसंत आर्या ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।संस्कृति का संवर्धन और संरक्षण होगी प्राथमिकता बसंत आर्या ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान और गौरवशाली धरोहर है। क्षेत्र की लोक कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए भी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने तथा संगठन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा।
बसंत आर्या लंबे समय से उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति से जुड़कर उत्तराखंड की कला, संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।उनकी नियुक्ति पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके आवास पर पहुंचकर तथा दूरभाष के माध्यम से एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
