Spread the love

शक्तिफार्म जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी के निदेशानुसार अटल उत्कर्ष राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शक्तिफार्म जिला उधम सिंह नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे बाल विकास विभाग -चंचल ,चाइल्ड हेल्पलाइन से केंद्र समन्वयक चांदनी रावत, केस वर्कर पूजा सरकार द्वारा छात्राओं को बाल अधिकार,बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112,साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930,महिला हेल्पलाइन नंबर 181, गुड- टच -बेड- टच, नशा का हमारे स्वास्थ्य पर किस प्रकार बुरा प्रभाव पड़ता है, रोकथाम के उपाय के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गयी , कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित जागरूक एवं सशक्त बनाना रहा जागरूकता अभियान में विद्यालय प्रधानचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह एवं विद्यालय स्टॉफ व छात्राये सम्मिलित रहे।

You cannot copy content of this page