किच्छा। प्रदेश सरकार द्वारा किच्छा नगर पालिका से अलग कर किच्छा एवं सिरौली कला में पृथक नगर पालिका के चुनाव कराए जाने की घोषणा का भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। घोषणा के बाद आज भाजपा कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय चौक पर एकत्रित हुए और मुख्य बाजार में आतिशबाजी कर तथा मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अलग-अलग नगर पालिका बनने से दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा।
पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कहा कि किच्छा एवं सिरौली कला को अलग-अलग नगर पालिका के रूप में विकसित करने का निर्णय क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा हाईकोर्ट में रिट दायर कर चुनाव को लगभग दो वर्ष तक विलंबित कराया गया। बार-बार गलत तथ्यों के आधार पर न्यायालय से स्थगन लेकर नगर पालिका किच्छा एवं सिरौली कला के विकास को बाधित करने का जो कुत्सित प्रयास किया गया, वह प्रदेश सरकार की मजबूत पैरवी के कारण विफल हुआ है। कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरे मामले में मजबूती से अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष रखा और अब किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका के चुनाव का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह निर्णय किसी राजनीतिक दल या वर्ग विशेष के हित में नहीं, बल्कि किच्छा एवं सिरौली कला के सर्व समाज और समस्त नागरिकों के व्यापक हित में है। कहा कि पृथक नगर पालिका बनने से दोनों क्षेत्रों की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का बेहतर नियोजन एवं क्रियान्वयन संभव होगा। इससे प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी तथा सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
भाजपा किच्छा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय किच्छा एवं सिरौली कला के लिए ऐतिहासिक और स्वागतयोग्य कदम है। अलग-अलग नगर पालिका बनने से दोनों क्षेत्रों के विकास की आवश्यकताओं पर स्वतंत्र रूप से ध्यान दिया जा सकेगा और जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए लगातार जनहित में निर्णय ले रही है।
शाबाद वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर संजीव सिंह, निवर्तमान मंडी अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल, महेंद्र पाल, धर्मराज जायसवाल एवं संदीप अरोड़ा, लता सिंह ने भी संबोधित किया!
कार्यक्रम में मुकेश कोली, राकेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, हीरा सरकार, मिथुन मंडल, रमन कोली, विशाल गुप्ता, विनोद कोली, देवेंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, मीना शर्मा, संध्या झा, ज्योति जड़िया, दया दसीला, प्रेमलता चौहान, कुसुम गंगवार, मंडल अध्यक्ष कविता मान, जानकी तिवारी, नीतू सिंह, रेनू यादव, करुणा तिवारी, नितिन चरण वाल्मीकि, चंदन जायसवाल, प्रकाश अरोड़ा, नितिन फुटेला, आकाश राठौर, श्याम सुंदर बिष्ट, सुनील पांडे, धनीराम, ठाकुर महेंद्र, जितेंद्र गौतम, मनमोहन सक्सेना, प्रवीण सेन, अंकित कुमार, नाजिम मलिक, मनन अरोड़ा, अमरनाथ कश्यप, जितेंद्र गुप्ता, विकी अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

