रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज मिल कर्मचारियों की वेतन कटौती का मुद्दा मंत्री के समक्ष उठा चीनी मिल कर्मचारियों की वेतन कटौती का मुद्दा मंत्री के समक्ष उठा सितारगंज। चीनी मिल कर्मचारियों के वेतन में जनवरी 2025 से की जा रही 35 से 45 प्रतिशत तक की कटौती का मामला अब सरकार के समक्ष उठाया गया है। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से उनके निजी आवास पर मुलाकात की।मुलाकात के दौरान कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियों और लंबे समय से चली आ रही वेतन कटौती को लेकर मंत्री से विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के हित में वेतन कटौती के मामले का समाधान कराने की मांग रखी।मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम सचिव श्रीधर से दूरभाष पर वार्ता की और कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चीनी मिल कर्मचारियों के हितों से जुड़े इस मुद्दे को आगे भी गंभीरता से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
