रुद्रपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रुद्रपुर स्थित आर ए एन पब्लिक स्कूल में बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट, सुरक्षित बचपन और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना रहा कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संगीता रानी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और उनके अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला शिविर के दौरान बच्चों को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें बाल यौन शोषण से बचाव, अपने अधिकारों की पहचान तथा किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि होने पर उसके खिलाफ आवाज उठाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके साथ होने वाले किसी भी प्रकार के शोषण को रोकने के लिए जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया गया इसके अतिरिक्त बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने के संबंध में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। बताया गया कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए उनकी शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों का संरक्षण बेहद जरूरी है ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने के साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कार्यक्रम में रुद्रपुर कोतवाली से पायल शर्मा, विद्यालय के डायरेक्टर मोहित राय, प्रधानाचार्य बीनू यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम से पैरा लीगल वॉलंटियर मंजू रानी और कंचन सक्सेना सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे शिविर के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

2284705.png