Spread the love

बाजपुर। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री राजेश कुमार ने बाजपुर के बेरिया रोड स्थित पुल निर्माण में हो रही लापरवाही को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि “अपने मुख्यमंत्री की अगर कोई छवि खराब करेगा, मुझे जेल भी जाना पड़ा तो मैं जेल जाऊंगा, लेकिन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की छवि को धूमिल नहीं होने दूंगा।”

श्री राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी दिन-रात मेहनत कर प्रदेश की जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा रही है।

बेरिया रोड स्थित पुल का निर्माण 15 जून तक पूरा होना था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ। पुल निर्माण में बरती गई लापरवाही का खामियाजा आज राजीव नगर और इंदिरा कॉलोनी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई परिवारों के घरों में लगभग चार फीट तक पानी भर गया है। लोगों के चूल्हे तक नहीं जल पा रहे हैं और उन्हें भूखे रहने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सुबह से ही जिलाधिकारी महोदय और तहसीलदार महोदय मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी दोपहर बाद मौके पर पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों का आक्रोश स्वाभाविक है।

श्री राजेश कुमार ने कहा कि जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्व में दी गई चेतावनी का भी यदि संज्ञान नहीं लिया गया, तो यह गंभीर विषय है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता को राहत दिलाने और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर वे पीछे नहीं हटेंगे। “मुख्यमंत्री जी की मेहनत और उनकी स्वच्छ छवि पर अधिकारियों की लापरवाही का दाग नहीं लगने देंगे। जरूरत पड़ी तो इसके लिए जेल भी जाना पड़े, तो पीछे नहीं हटेंगे।”

You cannot copy content of this page