समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने जारी एक बयान में कहा कि जुलूस के दौरान मौलाना द्वारा कोई भी ऐसा वक्तव्य नहीं दिया गया था जिससे किसी भी वर्ग की जनभावनाएं आहत हुई हों। इसके बावजूद, सरकार ने द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अरविंद यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस तरह की एकतरफा और अन्यायपूर्ण कार्रवाइयों के जरिए अल्पसंख्यकों के मन में डर का माहौल पैदा करना चाहती है। सत्ता का यह दुरुपयोग लोकतंत्र और सामाजिक सौहार्द के लिए अत्यंत चिंताजनक है।
इसके विपरीत, भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने सार्वजनिक रूप से ‘कठमुल्ला’ जैसे आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्द का प्रयोग करके पूरे देश के मुस्लिम समाज का घोर अपमान किया है। इस तरह की भाषा समाज में नफरत और वैमनस्य फैलाने वाली है।
बीजेपी विधायक तत्काल कार्यवाही कर जेल भेजें सरकार
