Spread the love

➡️ 18.57 ग्राम स्मैक, 60 प्रतिबंधित टैबलेट, 16 इंजेक्शन, मोटरसाइकिल व 02 मोबाइल फोन बरामद

➡️ अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में धारा 8/21/22/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत

🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा बिज्टी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में बैठे तीन युवकों को देखा गया। पुलिस टीम को देखकर तीनों युवकों ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से 18.57 ग्राम स्मैक, 60 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एवं एसीटामिनोफेन टैबलेट, 16 फेनिरामाइन मेलिएट (एविल) इंजेक्शन, 03 सिरिंज, पारदर्शी पन्नियां एवं अन्य सामग्री बरामद हुई।

बरामद नशीले पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या UK06AP6079 तथा अभियुक्तों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. हरजीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम सैंजनी, थाना सितारगंज, उम्र 30 वर्ष।
  2. अमनदीप सिंह पुत्र मक्खन सिंह, निवासी ग्राम दड़ा, थाना सितारगंज, उम्र 27 वर्ष।
  3. मो0 हासिम पुत्र सरीफ, निवासी इस्लामनगर, थाना सितारगंज, उम्र 20 वर्ष।

बरामदगी

  1. 18.57 ग्राम स्मैक
  2. 60 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एवं एसीटामिनोफेन टैबलेट
  3. 16 फेनिरामाइन मेलिएट (एविल) इंजेक्शन
  4. 03 सिरिंज
  5. 01 हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या UK06AP6079
  6. 02 मोबाइल फोन

पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक – सुंदरम शर्मा
वरिष्ठ उपनिरीक्षक – जावेद मलिक
उपनिरीक्षक – कैलाश देव
हेड कांस्टेबल – मतलूब खान
हेड कांस्टेबल – मनोज ग्वाल
कांस्टेबल – अशोक बोरा
कांस्टेबल – प्रेम कनवाल

You cannot copy content of this page