Spread the love


सितारगंज के मुख्य चौराहे पर क्षेत्रवासियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर अमेरिका में भारतीय ध्वज के कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप का पुतला दहन करते हुए विरोध जताया और कहा कि राष्ट्रध्वज का सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए सर्वोपरि है प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भारतीय ध्वज के सम्मान की रक्षा करने की बात कही। उनका कहना था कि किसी भी देश में भारत और उसके राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता यदि भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है तो केंद्र सरकार को इस मामले में स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाना चाहिए। देश के सम्मान से जुड़ा कोई भी मुद्दा राजनीति से ऊपर है और इसका उचित जवाब दिया जाना चाहिए प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि भारत का तिरंगा करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है और उसके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले पर उचित कार्रवाई की मांग की इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्ण चौहान, आकाश सहित कई कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ भारतीय ध्वज के कथित अपमान के विरोध में हुए इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया और सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर आकाश अंसारी, फहीम सोहेल खान ,फहीम ,फरियाद अली ,राजू अंसारी ,शहजाद मलिक ,कमर मंसूरी, इमरान शेख ,तस्लीम शेख, सोमपाल, अरबाज, महेश भट्ट, आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page