सितारगंज में उप जिलाधिकारी तुषार सैनी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता दया तिवारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उप जिलाधिकारी को शॉल ओढ़ाकर तथा भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही दया तिवारी ने बताया आज हमारे उप जिलाधिकारी तुषार सैनी जी का जन्मदिन है। इस शुभ अवसर पर हमने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल प्रशासनिक कार्यकाल की कामना करते हैं। वहीं उपस्थित। सभी ने उप जिलाधिकारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि उप जिलाधिकारी तुषार सैनी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों के प्रति सदैव संवेदनशील रहते हैं, जिसके कारण क्षेत्रवासियों के बीच उनकी विशेष पहचान बनी हुई है
