Spread the love


शक्ति फार्म में नशा वी चोरियों को लेकर चौकी में की गई एक आवश्यक बैठकजिसमें कोतवाल सुंदरम शर्मा ने क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की बैठक के दौरान शक्ति फार्म क्षेत्र में लगातार बढ़ रही समस्याओं को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुलकर अपनी बात रखते हुए बताया कि क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर बर्बादी की ओर बढ़ रही है इसके अलावा, शक्ति फार्म बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को काफीपरेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों ने चोरी जैसी घटनाओं में भी बढ़ोतरी की चिंता जताई जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हो सके और आम जनता को राहत मिल सके वहीं, कोतवाल सुंदरम शर्मा ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही इन मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे

You cannot copy content of this page