गदरपुर। एकम सनातन भारत दल के नगर अध्यक्ष अमित ढींगरा के बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना है।
दिनेशपुर रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पर एक बैठक दल के उपाध्यक्ष डा,आरके महाजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में जिला अध्यक्ष हरिचरण सिंह चन्ना के अनुशंसा पर अमित ढींगरा को एकम सनातन भारत दल के नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। अमित ढींगरा को नगर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं के साथ बधाई देते हुए स्वागत किया गया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अमित ढींगरा ने कहा कि प्रदेश व जिला कार्यकारणी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे मैं कर्तव्य निष्ठा से निभाऊंगा और हिंदू समाज को एकजुट करने का पूर्ण प्रयास करता रहूंगा।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आरके महाजन ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अमित ढींगरा को बधाई दी और अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अमित ढींगरा को जो ैजिम्मेदारी दी गई है वह उसे पूर्ण रूप से निभाएंगे, कार्यकारिणी के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा, जिससे हिंदुओ में ओर ज्यादा मजबूती आए।
इस मौके पर आरके महाजन, हरिचरण सिंह,राजकुमार, अमरीक सिंह,सियाराम सैनी, कुंवर सिंह,मुकेश फोगाट,अर्जुन, गोपाल सिंह,रंजीत सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अमित ढींगरा बने एकम सनातन भारत दल के नगर अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में बना खुशी का माहौल किया स्वागत
अमित ढींगरा बने एकम सनातन भारत दल के नगर अध्यक्ष कार्यकर्ताओं में बना खुशी का माहौल किया स्वागत