Spread the love

सितारगंज के महेंद्र सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आज उस वक्त गौरवपूर्ण माहौल बन गया, जब भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह विद्यालय पहुंचे। एयर चीफ मार्शल के आगमन पर विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें मेहनत, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। एयर चीफ मार्शल ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।सितारगंज के मोहिंदर सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का गरिमामय आगमन हुआ। उनके विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार में उत्साह देखने को मिला।एयर चीफ मार्शल ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उन्हें जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से आगे बढ़ने और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना रखने का आह्वान किया।
एयर चीफ मार्शल ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ पहुंचीं श्रीमती सरिता सिंह का भी विद्यालय परिवार ने स्वागत किया।इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती राजिंदर कौर और प्रधानाचार्य डॉ. हरमीत सिंह ने एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह एवं श्रीमती सरिता सिंह का विद्यालय आगमन और विद्यार्थियों के साथ संवाद के लिए आभार व्यक्त किया प्रधानाचार्य डॉ. हरमीत सिंह ने कहा कि एयर चीफ मार्शल का विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद करना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उनके प्रेरणादायी विचार विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देंगे।
एयर चीफ मार्शल के दौरे को लेकर विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। उनकी प्रेरणादायी मौजूदगी और विद्यार्थियों के साथ संवाद विद्यालय के लिए यादगार अवसर बन गया।

You cannot copy content of this page