Spread the love

रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित खबर पड़ताल

सितारगंज नगरपालिका में लोक कल्याण मेले के अंतर्गत वेंडर्स के लिए एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से रुद्रपुर से पहुंचे फाइनेंशर काउंसलर मनोज सुवाल और उन्होंने उपस्थित वेंडर्स को बैंक से मिलने वाले लोन, स्वास्थ्य बीमा और बचत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं इस दौरान मनोज सुवाल ने वेंडर्स को बताया कि वे अपनी आमदनी का सही प्रबंधन किस प्रकार कर सकते हैं, पैसों की बचत कैसे करें और भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए किस तरह निवेश कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने पैसे का सही इस्तेमाल कर अपनी आय बढ़ाने और वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी वहीं, नगर निगम रुद्रपुर से पहुंचीं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ममता आर्य ने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना के बारे में जानकारी देते हुए योजना के उद्देश्यों एवं इसके अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं से वेंडर्स को अवगत कराया इसके अतिरिक्त, उपस्थित डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज ठाकुर ने वेंडर्स को लोन से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं एवं प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया बैठक का मुख्य उद्देश्य वेंडर्स को बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय प्रबंधन, बचत एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा इस मौके पर मोनू देवल साकिब, नीरू गुप्ता खोका फड यूनियन अध्यक्ष नासिर ,भूरा,अब्दुल ,सत्तार, इकबाल अहमद,मोहम्मद अहमद ,दानिश खान ,राजेश गुप्ता ,हरपाल सिंह ,सरोज राणा, कविता देवी, नन्हेंलाल, मोहम्मद आजम,आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page