Spread the love


गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी हाई कमान द्वारा नैनीताल लोकसभा सीट से पुनः केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री को प्रत्याशी घोषित किये जाने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी व्यक्त की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक होने वाला है और भारतीय जनता पार्टी निश्चित ही एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में घोषित हुई तीनों सीट पर भी हम चुनाव जीत रहे हैं। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता बहुत खुश हैं और आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर वह चुनाव में अपनी भागीदारी करेंगे और रिकॉर्ड मतों से अजय भट्ट को विजय बनाकर लोकसभा में भेजेंगे।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, विधानसभा प्रभारी कमलेंद्र सेमवाल,विधानसभा विस्तारक खीमानंद जोशी,अनिलजेटली,अभिषेक वर्मा,निर्मल नारंग,नवीन खेड़ा,राजकुमार मिगलानी,सूर्यभान गुप्ता,सतीश छाबड़ा,अशोक छाबड़ा,महेंद्र कालड़ा,त्रिलोक कंबोज,मनोज गिरी,परमजीत सिंह,कपिल कुमार,अरविंद पाल,जसवीर चीमा,कविता,कंचन सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अरोड़ा, राजबाला चौहान,कुलबीरचौधरी,रेनू गुप्ता,पूनम ग्रोवर,रेखा गुप्ता, रेनू विष्ट,चिंतन अरोड़ा,बकुल अरोरा,विशु अरोड़ा,जगदीश दिवाकर,हरलोक नामधारी,मिंटू रस्तोगी,कुनाल रस्तोगी,किशन गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page