अश्वनी दीक्षित खबर पड़ताल 

 सितारगंज। गुरु नानक इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल कोर्ट की न्यायाधीश नंदिता कला पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणामों तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं शिविर के दौरान न्यायाधीश नंदिता कला ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि वर्तमान समय में इंटरनेट और मोबाइल का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी अथवा निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी सतर्कता के साथ करना चाहिए, ताकि साइबर अपराधों से बचा जा सके उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए और समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए इसके साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न अपराधों और उनके कानूनी पहलुओं के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें साइबर अपराध, नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से बचाव के प्रति सचेत करना रहा इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से रिफा नीतू निर्मल गहतोड़ी रूपा जाटव मनोज विनीता धामी मुकेश चंद्र मंगल सिंह बलजिंदर कौर सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।