रिपोर्ट अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर शिकंजा, तीन युवक जंगल की ओर भागने में सफल सितारगंज। जनपद ऊधम सिंह नगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31.23 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 300 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को कोतवाली सितारगंज की पुलिस टीम सिडकुल चौकी क्षेत्र से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के लिए नैनीताल बॉर्डर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एमवीआर गेट के पास सर्विस रोड समाप्त होने के स्थान पर नदी की ओर जाने वाले रास्ते के समीप तीन से चार युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर युवक घबराकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन तीन युवक जंगल की ओर भागने में सफल रहे, जबकि एक युवक को मौके पर पकड़ लिया गया तलाशी में बरामद हुई 31.23 ग्राम स्मैक पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके लोवर की पिछली जेब से पारदर्शी पन्नी में रखा मटमैले रंग का चूर्णनुमा पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर पन्नी सहित वजन 32.06 ग्राम पाया गया। पन्नी का वजन घटाने के बाद कुल 31.23 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी के पास से 300 रुपये नकद भी मिले।सिडकुल क्षेत्र में मजदूरों को स्मैक बेचने का आरोप पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह सिडकुल क्षेत्र में मजदूरी करने वाले लोगों को स्मैक बेचता था। उसने कथित तौर पर बताया कि कुछ समय पहले परसनी, थाना नानकमत्ता निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ नारायण ने उसे स्मैक बेचने के काम में लगाया था
