रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित

सितारगंज। SSP अजय गणपति के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस ने शक्तिफार्म क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम शक्तिफार्म क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान कर्मयोग कुशमौड़ा तिराहे से सिरसा रोड की ओर वनशक्ति मंदिर जाने वाली सड़क के पास एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।तलाशी लेने पर युवक की लोअर की दाहिनी जेब से एक धारदार अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह छोटी-मोटी चोरियां करता है और अपनी सुरक्षा के लिए चाकू रखता था गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 30 वर्षीय भवतोष वर्मन पुत्र खोकन वर्मन, निवासी बैकुण्ठपुर नंबर-01, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज के रूप में हुई है मामले में मु0अ0सं0 484/2026, धारा 25(1-B)(b) आयुध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, एसआई जगदीश तिवारी, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार और हेड कांस्टेबल कुंदन रावत शामिल रहे।अवैध हथियारों और अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।