खबर पड़ताल
सितारगंज के अंबेडकर पार्क में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके समाज सुधार कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला अपने संबोधन में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं अन्य अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे समारोह में क्षेत्रवासियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली इस अवसर पर आयोजकों द्वारा सामाजिक जागरूकता और शिक्षा के महत्व को भी प्रमुखता से बताया गया इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह वल नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल राकेश त्यागी। संदीप बाबा सत्येंद्र दिवाकर राजेश कुमार जायसवाल राजकुमार जानकी कोहलीआदि उपस्थित रहे
