किच्छा ग्राम सभा गडरिया बाग के रजपुरा प्राइमरी पाठशाला मे प्रवेश-उत्सव पर अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करने का शुभ अवसर मिला हम एक महत्वपूर्ण अवसर पर यहाँ एकत्रित हुए हैं, जो हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का प्रतीक है। यह पल न केवल एक शुरुआत है, बल्कि एक नए युग की अभिव्यक्ति है, जो हमारे बच्चों की क्षमताओं और सपनों को आकार देने के लिए हमें प्रेरित करती है। आज आजकल सरकारी स्कूलों में बच्चों को मुक्त शिक्षा ,मिड डे मील पुस्तक व कॉपियां, यूनिफॉर्म एव जूते सरकारे प्रदान करती हैं तो समाज के हम सब लोगों का दायित्व बनता है सब बच्चों स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें। अगर आपका बच्चा अच्छा पढेगा, समाज अच्छा होगा निश्चित तौर पर देश आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर मुझे राजपुरा के प्रधानाचार्य नवनीत चौधरी जी ने अपने स्वरचित दोहों का नवनीत ‘वैदेह’ जी ने प्रदान किया ,मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई कि आज के समय भी ऐसे भी अध्यापक उत्तराखंड देवभूम में होते हैं जो आज भी इस प्रकार के सुंदर कार्य कर रहे हैं उन्हें अवगत कराया कि मैं मेरे द्वारा लगभग 22 किताबें लिखी गई है, बहुत अच्छा लगा। हमारी ढेर सारी शुभकामनाएं। प्रधानाचार्य नवनीत चौधरी, सुरेश पंत ,भागु,आंगनवाड़ी तारा राय, शांति देवी सहित कई दर्जनो अभिवाहक जन उपस्थित थे।

