Spread the love

रूद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कद्दावर नेता राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने के बाद प्रथम बार मुख्य बाजार आगमन पर स्थानीय व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर का व्यापारी वर्ग उनके परिवार के समान है और उनके सुख-दुख में वे हमेशा चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों और व्यापारियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को देखते हुए उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने संकल्प लिया कि व्यापारियों के मान-सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए वे सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस ही प्रदेश और देश को विकास की सही दिशा दे सकती है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राजकुमार ठुकराल के आने से रूद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिली है। नगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ममता रानी ने भी ठुकराल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक गतिशील होगा। स्वागत समारोह के दौरान जीत सिंह चाचू, डॉ. अजय सिंह, परगट सिंह, गोपाल भसीन, तजिंदर सिंह लाटू, मुक्तेश्वर शाही, जगदेव सिंह, नाथूलाल कोली, सुरेंद्र अरोड़ा रज्जी, सुमुख सिंह विर्क और संजय जुनेजा, केवल बत्रा, हरजीत कालड़ा, रणजीत सिंह, गुरचरण सिंह, करण सिंह, ओमपाल कोली, इंद्रजीत सिंह, गौरव दीक्षित, गोविंद अग्रवाल, रमेश भुसरी, जसवंत पहवा, मनजीत सिंह, मनमोहन सिंह, भीम पपनेजा, मनजीत सिंह सेतिया, अपार सिंह बेदी, अवतार सिंह खुराना, मोंटी, संजू बेदी, कर्मवीर सिंह, मोहन गुप्ता, ईश्वर सिंह, हरविंदर सिंह जॉनी, रणधीर सिंह, विक्रम सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह सोखी, अमरजीत सिंह, करण सिंह, गुरमीत सिंह बतला, रणवीर सिंह, यादराम कोहली, अफजल भाई, सलीम खान, इरफान खान, अनिल नागपाल, शकील खान, केतु मंडल, सुनील चुग, आनंद शर्मा, अजय नारायण सिंह, ललित सिंह बिष्ट, सागर छाबड़ा, डिंपल और बृजेश कंबोज सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में ठुकराल के निर्णय का स्वागत करते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page