Spread the love

सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में नवरात्रों के पावन अवसर पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं नवरात्रों के चलते मंदिर परिसर में क्षेत्र की समस्त महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं और पूरी श्रद्धा व भक्ति भावना के साथ मां दुर्गा की आराधना करती हैं। इस दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन और नृत्य का भव्य आयोजन किया जाता है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है मंदिर में उपस्थित मंजू गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि हर नवरात्रों के अवसर पर यहां भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र की सभी महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। उन्होंने बताया कि भजन-कीर्तन के उपरांत प्रसाद का वितरण भी किया जाता है नवरात्रों के पूरे 9 दिनों तक इसी प्रकार सुबह और शाम महिलाएं श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करती हैं और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेती हैं कुल मिलाकर, सितारगंज का श्री सनातन धर्म मंदिर इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बना हुआ है।

You cannot copy content of this page