
काशीपुर _समाजवादी पार्टी उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने काशीपुर में प्रेस को जारी अपनी एक विज्ञप्ति में कहा की निरंतर एलपीजी गैस का संकट मार्केट में बढ़ता जा रहा है छोटे-छोटे ठेला व्यापारी अपना रोजगार बंद करके सरकार को कोस रहा है सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा गैस की वजह से जाने कितने लोगों का रोजगार चौपट हो गया है धार्मिक आयोजन नवरात्रों में होने वाले कार्यक्रम गैस की कमी की वजह से कई परिवारों ने कैंसिल कर दिए हैं लेकिन लगातार सरकार से जुड़े हुए प्रतिनिधि गैस की कमी को नकार रहे हैं जो हास्य प्रद है पकोड़ा तलने का रोजगार देने वाली सरकार और चाय बनाकर बेचने वाला रोजगार बंदी की कगार पर है रवि छाबड़ा ने कहा कि आम जनमानस गैस की किल्लत से त्रस्त है लेकिन भाजपा सरकार मस्त है










