
किच्छा। क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ के निरंतर अथक प्रयासों का परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा में एक भव्य एवं आधुनिक कम्युनिटी हॉल के निर्माण हेतु ₹4 करोड़ 99 लाख 74 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि“यह कम्युनिटी हॉल किच्छा के विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा। गरीब परिवारों को विवाह एवं अन्य आयोजनों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, साथ ही यहां विभिन्न मीटिंग, जनसभाएं और सामाजिक कार्यक्रम भी आसानी से आयोजित हो सकेंगे। हमारी प्राथमिकता हमेशा जनसुविधाओं को मजबूत करना और क्षेत्र का समग्र विकास करना है।”यह कम्युनिटी हॉल किच्छा के लिए एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित विकास परियोजना है, जो आने वाले समय में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। विशेष रूप से गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, बैठक एवं जनसभाओं के आयोजन हेतु एक सुलभ एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कम्युनिटी हॉल की मांग वर्ष 2022 से लगातार उठाई जा रही थी। विभिन्न मंचों पर इस प्रस्ताव को प्रमुखता से रखा गया, उनके द्ववारा किच्छा कि 10 मुख्य विकास योजनाओं में भी इसे रखा गया था, परियोजना के लिए शुगर फैक्ट्री परिसर में भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है तथा गन्ना मंत्री श्री सौरव बहुगुणा द्वारा भूमि हेतु स्वीकृति भी प्रदान की गई थी। साथ ही संबंधित विभागों से आवश्यक स्वीकृतियां भी पूर्व में प्राप्त कर ली गई थीं, जिसके परिणामस्वरूप अब यह बहुप्रतीक्षित योजना साकार होने जा रही है।स्वीकृति के अवसर पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। समस्त कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा दीनदयाल चौक किच्छा में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।इस स्वीकृति के बाद सभी सामाजिक ,धार्मिक संस्थाओं में ख़ुशी की लहर है, क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे किच्छा के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि“यह कम्युनिटी हॉल किच्छा के विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा। गरीब परिवारों को विवाह एवं अन्य आयोजनों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, साथ ही यहां विभिन्न मीटिंग, जनसभाएं और सामाजिक कार्यक्रम भी आसानी से आयोजित हो सकेंगे। हमारी प्राथमिकता हमेशा जनसुविधाओं को मजबूत करना और क्षेत्र का समग्र विकास करना है।”
उन्होंने इस जनकल्याणकारी एवं ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किच्छा के विकास के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।










