
सितारगंज के निकट बरा क्षेत्र भाजपा नेता सुरेश गंगवार के यहां एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया भाजपा नेता सुरेश गंगवार के आवास पर देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे। कार्यक्रम में सुरेश गंगवार के परिवार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने राज्यपाल का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया इसके बाद राज्यपाल संतोष गंगवार ने मूर्ति से पर्दा हटाकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अतुलनीय योगदान दिया है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, भारत सरकार के मंत्री राकेश सचान, उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री संजय गंगवार, समाजसेवी कृष्णा गंगवार, पूर्व विधायक प्रत्याशी सुरेश गंगवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, स्वागत कांक्षी देवेश गंगवार, उत्तराखंड भाजपा सह प्रभारी रेखा वर्मा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे साथ ही सितारगंज कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा और स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की भी भागीदारी रही। आयोजन स्थल पर खाने-पीने की व्यवस्था भी बेहद सुंदर और सुव्यवस्थित ढंग से की गई, जिससे सभी उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।










