Spread the love


खटीमा विधिक जन जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य कैलाश ने की अध्यक्षता
आज के कैंप का विषय नासा संवाद हाशिए पर पडे कमजोर आदिवासियों और वंचित/ खानाबदोश, जनजातियों के लिए न्याय तक पहुंचना और। मजबूत करना योजना 2025 की जानकारी देकर विधिक से मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं की जानकारी के , संबंध में कमजोर आदिवासियों जनजातियों के लिए जन जागरूकता कैंप के संबंध में विधिक कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरालीगल बॉलियनटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया की जरूरतमंदों लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क अन्य कानूनी सहायताएं मिलती हैं जैसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नियुक्त पैनल अधिवक्ताओं के माध्यम से अपने केस का निस्तारण, या कोई सलाह वह निशुल्क सुविधा प्राप्त कर सकते हैं कमान सिंह धामी अब्दुल मजीद पैनल अधिवक्ताओं द्वारा नालसा संवाद (कमजोर आदिवासियों और वंचित खानाबदोश, जनजातियों के लिए न्याय तक पहुंच को मजबूत करना) योजना 2025 के तहत अन्य जानकारी दी गई न्याय पाने का सभी का अधिकार है भारत में संविधान प्रत्येक नागरिकों को समानता का स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है इसके अतिरिक्त जरूरतमंद व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी सहयोग किया जाता है यह योजना न मजबूर जनजातीय पिछड़े वर्ग के लोगों को मुक्त कानूनी सहायता प्रदान करती है बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी बनती है योजना के माध्यम से न्याय व्यवस्था और आम जनता के बीच की दूरी को कम कर हर व्यक्ति को समान रूप से न्याय प्राप्त करने का अवसर मिलता है इसीलिए यह योजना एक न्यायपूर्ण और सामान समाज के निर्माण के लिए जरूरी है
छात्र-छात्राओं को शिक्षा के अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, और वरिष्ठ नागरिकों के लिए वह महिलाओं के लिए बच्चों के लिए भरण पोषण के संबंध में बताया गया और घरेलू हिंसा से प्रताड़ित महिलाओं को बताया कि वह अब कमजोर नहीं है कानून उनके साथ है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने हर महिला पुरुष बच्चों के लिए निशुल्क सरकारी खर्चे पर पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की है कैस हो या सलाह लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से प्रिलिटेशन काउंसलिंग के माध्यम से निशुल्क दोनों पक्षों के राजी होने पर आपसी समझौता कराया जाता है छात्र-छात्राओं को बताया कि अपने घरों में आसपास के लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिल रही निशुल्क सहायताओं की जानकारी सभी लोगो को बताएं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बने जरूरतमंद लोगों को भी इस योजनाओं की जानकारी दें इसी के साथ पैरालिगल वॉलियनटर लाल सिंह द्वारा बताया गया, विधिक से मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं की जानकारी बताई की 3 महीने में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है न्यायालय मैं बिजली बिल जल बिल घरेलू हिंसा भरण पोषण चलान के मामले लोन संबंधी अन्य निस्तारण किए जाते हैं स्थाई लोक अदालत परमानेंट लोक अदालत की जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया और बताया कि जागरूक बने सुरक्षित रहे ” नालसा टोल नंबर फ्री0-15100 इत्यादि की जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया इस मौके पर पैनल अधिवक्ता कमान सिंह धामी एडवोकेट प्रोबोनो अधिवक्ता अब्दुल मजीद सिद्दीकी (एडवोकेट) पैरालिगल वॉलियनटर गीता शर्मा ,प्रीती राना ,लाल सिंह, विधिक कैंप में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page