
आज रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
महिला मोर्चा की नेताओं ने A.I. सबमिट कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से जुड़े लोगों द्वारा कथित रूप से अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह कृत्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर, जहां विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधिमंडल तथा महिला प्रतिनिधि उपस्थित थीं, देश की गरिमा, परंपरा और संस्कृति को ठेस पहुंचाने वाला है।
प्रदर्शनकारियों ने इसे राष्ट्र का अपमान बताते हुए कांग्रेस पार्टी की तीखी आलोचना की और राहुल गांधी से पूरे देश से सार्वजनिक माफी की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रीति धीर, पूर्व जिला महामंत्री स्वाति शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पिंकी चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनी रावत, गीता भारद्वाज, पूर्व महिला मोर्चा मंडल महामंत्री अर्चना राय, साधना सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
महिला मोर्चा ने एक स्वर में कहा कि ऐसे कृत्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और देश की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जनआंदोलन जारी रहेगा।










