
गदरपुर । जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के दौरान एक पीड़ित चाय विक्रेता ने आत्मदाह का प्रयास किया जिस पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस कर्मियों ने उसके हाथ से पेट्रोल भरी बोतल छीनकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। चाय विक्रेता सोनू ने बताया कि गत 30 नवंबर 2025 को रविवार बाजार से सब्जी लेने गया था तो उसका पर्स और मोबाइल चोरी हो गया था पर्स में लगभग 15000 रु नगद और ₹15000 कीमत का मोबाइल फोन था इससे पर उसने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन लगभग तीन माह का समय बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर वह मानसिक रूप से परेशान था सोनू ने बताया कि उसने विधायक अरविंद पांडे, पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार, सभासद सचिन गुप्ता को भी इस घटना से अवगत कराया था लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई । पुलिस कार्रवाई न होने से आहत सोनू ने गुरुवार को आयोजित किए गए जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम में आत्महत्या का प्रयास किया सूचना मिलते ही उप निरीक्षक संजय बोरा मौके पर पहुंचे और समय रहते उसकी जान बचाई पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, इसके बाद कोतवाल संजय पाठक ने सोनू से बात कर उसे समझाया और परिजनों को सूचना दी पुलिस ने उसे मानसिक रूप से मजबूत रहने की सलाह देते हुए सुरक्षित घर भेज दिया । कोतवाल ने बताया कि मामले की गुमशुदगी पूर्व में लिखी गई थी लेकिन मोबाइल फोन चालू न होने से पता नहीं लगाया जा सका फिर भी प्रयास जारी है।










