Spread the love

सितारगंज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया यह प्रदर्शन किसान नेता योगेंद्र यादव के तत्वाधान में आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय किसान यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया प्रदर्शन के दौरान सितारगंज ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताया। किसानों का कहना है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय समझौते लागू होने से देश के छोटे और मंझोले किसानों की आजीविका पर गहरा संकट पैदा हो जाएगा।प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि विदेशी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार देश के किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि यह कृषि व्यापार समझौता वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा इस मौके पर किसान नेताओं ने सरकार से मांग की कि किसानों से जुड़े किसी भी समझौते से पहले किसान संगठनों से बातचीत की जाए और उनकी सहमति ली जाए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन किसानों ने साफ संकेत दिया कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई पीछे हटकर नहीं लड़ेंगे।

You cannot copy content of this page