
सितारगंज सी एच सी में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप यादव ने बताया अस्पताल में लगातार विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके उन्होंने बताया कि जनता से अपील की है कि जिन मरीजों को मूत्र या गुर्दे से संबंधित समस्या है वह प्रत्येक बुधवार आयोजित निशुल्क ओपीडी का लाभ अवश्य उठाएं क्षेत्र वासियों के लिए सामने आई है। बड़ी खबर अब बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा के लिए मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में सुपर स्पेशलिस्ट यूरोलॉजी ओपीडी का शुभारंभ कर दिया गया है। सितारगंज के नागरिकों को उच्च स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में सुपर स्पेशलिस्ट यूरोलॉजी ओपीडी की शुरुआत की गई है। इस नई सुविधा के प्रारंभ होने से अब क्षेत्र के मरीजों को गुर्दे और मूत्र संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टर सुमित मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह प्रत्येक बुधवार को सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि ओपीडी में गुर्दे की पथरी, प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना, पेशाब में खून आना, बार-बार पेशाब आना, मूत्र मार्ग में संक्रमण सहित अन्य गंभीर यूरोलॉजी संबंधी बीमारियों का विशेषज्ञ उपचार किया जाएगा।डॉक्टर सुमित मंडल ने कहा कि समय पर जांच और उपचार से इन बीमारियों को गंभीर होने से रोका जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की मूत्र या गुर्दे से संबंधित समस्या होने पर लापरवाही न बरतें और ओपीडी में आकर परामर्श लें।










