Spread the love

रूद्रपुर,रेनबो पब्लिक स्कूल के कक्षा–11 (विज्ञान वर्ग) के छात्र देश रत्न श्रीवास्तव ने INSPIRE-MANAK अवार्ड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर विद्यालय – रेनबो पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर का नाम गौरवान्वित किया है। जनपद स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 187 विद्यार्थियों ने अपने-अपने नवाचारी मॉडल के साथ सहभागिता की, जिसमें से केवल 15 छात्रों के मॉडल राज्य स्तर पर चयनित किए गए। यह कार्यक्रम कृष्णा मर्चेंट एसोसिएशन इंटर कॉलेज, किच्छा, ऊधम सिंह नगर में आयोजित किया गया था। देश रत्न श्रीवास्तव ने “Multipurpose Dias for Teachers” (शिक्षकों के लिए बहुउद्देशीय मंच) नामक उपयोगी एवं नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किया। विद्यार्थी ने इस मॉडल का निर्माण विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या सुश्री स्मिता पाठक के मार्गदर्शन में किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने विद्यालय के छात्र देश रत्न श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई दी एवं उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सुश्री स्मिता पाठक की मेहनत एवं मार्गदर्शन की प्रशंसा की।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार अग्रवाल ने इस सफलता को सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय, परिश्रम और उचित मार्गदर्शन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page