Spread the love

सितारगंज  बाराकोली रेंज, सितागरंज के अन्तर्गत ढोलावन वन परिसर में वन एवं वन्यजीव संरक्षण, कानून प्रवर्तन, मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण, जन जागरूकता एवं क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह -2026 मनाया गया। जिसमें ग्राम- शहदोरा, अलीनगर , वंगाली कलोनी , बरा , सेमलपुरा ग्रामीणों को वन्य जीव संघर्ष एवं वनाग्नि हेतु जागरूक किया गया। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा इस अवसर पर पर्यावरण को बचाने एवं वनों को आग से बचाने हेतु प्रतिज्ञा भी ली गयी। इस अवसर पर सुश्री शिरीन, संजय पंडित, I.F.S प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी, बाराकोली रेंज,, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सभासद, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं बाराकोली रेंज के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page