
सितारगंज:(अश्वनी दीक्षित) मुस्लिम समाज के समर्थन में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में सितारगंज में एक प्रभावशाली सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया, जहां बड़ी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा; इस दौरान सत्येंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि रोज़गार की तलाश में गांव-गांव फेरी लगाने वाले लोगों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दाढ़ी देखकर रोका जाता है, उनसे जबरन आधार कार्ड मांगा जाता है और यह पूछा जाता है कि वे कहां के रहने वाले हैं, जो न केवल संविधान के मूल अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि समाज में भय, नफरत और भेदभाव फैलाने का काम भी कर रहा है; उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं देश की गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को कमजोर करती हैं और भीम आर्मी किसी भी कीमत पर गरीब, दलित और अल्पसंख्यक समाज के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगी; सत्येंद्र कुमार ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस प्रकार की प्रताड़ना पर रोक नहीं लगी तो भीम आर्मी आने वाले समय में इसे लेकर बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी; धरना स्थल पर “हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद”, “गुंडागर्दी बंद करो”, “दलित-मुस्लिम उत्पीड़न नहीं सहेंगे” जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए, जिससे माहौल पूरी तरह एकता और भाईचारे के संदेश से गूंज उठा; इस मौके पर सलमान, जावेद, श्याम सुंदर, प्रेमनाथ, हीरा सिंह, मुरारी प्रसाद, देवशरण, संदीप, अशोक कुमार, यूनुस, अतीक सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।











