Spread the love

सितारगंज के बालिका इंटर कॉलेज में जिला विधिक प्राधिकरण की तरफ से एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।इस कैंप का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।इस मौके पर उपस्थित एडवोकेट मनोरमा गुप्ता ने छात्राओं को दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने, समाज में सही तरीके से रहने और गलत आदतों व उत्पीड़न से कैसे बचा जा सकता है, इसकी विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, व अपने अधिकारों को पहचानने और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ बिना डर के बोलने के लिए प्रेरित किया।वहीं कार्यक्रम में मौजूद अर्चना पाठक ने जिला विधिक प्राधिकरण का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें बेहद खुशी है कि हमारे कॉलेज की छात्राओं को इस तरह की महत्वपूर्ण कानूनी और सामाजिक जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकती हैं।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन की ओर से जिला विधिक प्राधिकरण और उपस्थित वक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर एडवोकेट मनोरमा गुप्ता प्रिंसिपल अर्चना पाठक मनोज कुमार पी एल बी अनीता राणा नीतू कुमारी आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page