Spread the love


किच्छा।
देवभूमि व्यापार मंडल किच्छा के कार्यकारी अध्यक्ष जगरूप सिंह गोल्डी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक आक्रामक शिष्टमंडल सोमवार को रूद्रपुर पहुंचा और देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह से भेंट कर मंगलवार को लगने वाले अवैध बाज़ार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि अवैध बाज़ार के कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार चौपट हो रहा है और प्रशासन की उदासीनता से अराजकता बढ़ती जा रही है। शिष्टमंडल ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार का अवैध बाज़ार तत्काल बंद नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
व्यापारियों के तेवर देखते हुए जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी किच्छा से दूरभाष पर वार्ता की और मंगलवार को लगने वाले अवैध बाज़ार को सख्ती से रोकने की मांग रखी। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस अवैध गतिविधि पर पूर्ण विराम लगाया जाएगा।इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष जगरूप सिंह गोल्डी के साथ केशव लोहिया, राधेश्याम, परविंदर सिंह, नितिन अरोरा, संदीप मलिक, चंदन गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गंगवार, विक्की दाबड़ा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।व्यापारियों ने स्पष्ट कर दिया कि अब अवैध बाज़ार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपने हक के लिए वे सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।

You cannot copy content of this page