Spread the love

गदरपुर । श्री सनातन धर्म मन्दिर बुध बाजार गदरपुर में मंदिर के वार्षिक उत्सव एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के समापन पर मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य पंडित शिव प्रसाद अग्निहोत्री जी द्वारा पूजन करवाया गया । सहारनपुर से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य देशमुख वशिष्ठ जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर सभी को कथा में वर्णित किए गए सनातन सिद्धांतों को ग्रहण करने का आह्वान किया गया । इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंत्र मुग्ध होकर कथा श्रवण की, कथा श्रवण हेतु भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम समापन पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा आचार्य देशमुख वशिष्ठ एवं अन्य गणमान्यों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया । इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज कुमार ,भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा,वेद बजाज ,हरिश्चंद्र छाबड़ा, लेखराज नागपाल, लेखराज भुड्डी सहित तमाम लोग शामिल रहे।

You cannot copy content of this page