धारचूला। दर्जा राज्य मंत्री (खेल) हेम राज बिष्ट धारचूला दौरे पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने मिनी स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा संचालित खेल कैंप का निरीक्षण किया। बैडमिंटन कोर्ट का अवलोकन करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों के साथ खेल में सहभागिता भी की और सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
स्टेडियम पहुँचने पर क्षेत्र की जनता द्वारा मंत्री हेम राज बिष्ट जी का सम्मान भी किया गया।








