रुद्रपुर। देवहोम फेस-7 स्थित देवग्रीन वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथामृत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाग लिया। इस दौरान आयोजकों द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक ने व्यास गद्दी पर विराजमान वृंदावन धाम से पधारी अम्बिका देवी जी से आशीर्वाद लिया और उन्हें भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कथा के पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ठुकराल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को अपने संस्कारों और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की अत्यधिक आवश्यकता है। धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह ऐठानी, मनोज सैनी, मुकुट बिहारी यादव, सुमित सैनी, सुनील मिश्रा, प्रमोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।








