Spread the love


-शक्तिकेंद्र बगवाला के बूथ कार्यकर्ता के आवास चुना
-सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ ने संभाली जिम्मेदारी
रूद्रपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के उददेश्य से प्रधा नमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव कीरतपुर स्थित एक कार्यकर्ता के घर पर मन की बात कार्यक्रम के दौरान संदेश दिया। जिसकी जिम्मेदारी भा जपा नेता भारत भूषण चुघ को दी गई थी।रविवार को शक्ति केंद्र बगवाला बूथ नंबर 141 कीरतपुर गांव के सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा नेता चुघ द्वारा गांव कीरतपुर में अधिवक्ता एसएन वर्मा के आवास पर कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए और ग्यारह बजे के करीब पीएम मोदी टीवी स्क्रीन पर आए और मन की बात कार्यक्रम में अपना संदेश दिया। इस दौरान ने आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अपना संदेश देते हुए बताया कि आने वाले भविष्य में जल का संकट गहरा सकता है। ऐसे में सरकार ने जल संरक्षण-जल संवर्धन अभियान शुरू किया है। इसके अलावा पीएम ने उदाहरण देते हुए बताया कि समाजसेवा की कोई आयु और परिधि नहीं होती है,क्योकि देश का एक व्यक्ति ऐ सा ही जो पिछले 25 सालों से पुराने कपड़ों को खुद इकठ्ठा करता है और गरीबों को वितरित कर अपनी सेवा दे रहा है। वहीं मन की बात कार्यक्रम को सुनकर एक आदिवासी महिला ने खुद कैले के पत्तों के बैग बनाकर खुद को इतना सफल कर दिया है कि वर्तमान में आदि वासी महिला लोगों को रोजगार देकर आत्मविश्वास पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का उददेश्य भी यही है कि कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाकर लोगों को स्वरोजगार के प्रति सज ग बनाना। इस दौरान सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा के भारत भूषण चुघ ने बताया कि पीएम मोदी की मन की बात आत्मनिर्भर बनाने के लि ए महत्वपूर्ण है। यहीं वजह है कि देश के प्रधानमंत्री बार बार मन की बात कार्यक्रम का आयोजन करते है और देशवासियों से आमने साम ने वार्ता कर स्वालंबी बनाने की दिशा में अपना संदेश देते है। उन्होंने आहवान किया कि मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक नागरिक को सुनना चाहिए। ताकि पीएम मोदी का संदेश सार्थक सिद्व हो सके। इस मौके पर प्रधान निर्मला सिंह,अजय सिंह,विजय कुमार शर्मा, सुरेंद्र छाबड़ा,गौरव वर्मा,आशीष कुमार,जगदीश शर्मा,शालू वर्मा,गगन चौधरी,दीपक कुमार राज कोली आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page