Spread the love


ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा के द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है ।बुधवार को दर्जा राज्य मंत्री दीपक महरा तिरंगा यात्रा की समीक्षा को लेकर लोहाघाट पहुंचे। जहां नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर की अध्यक्षता में भाजपा की बैठक आयोजित की गई। राज्य मंत्री दीपक महरा ने इस दौरान लोहाघाट विधानसभा में हो रही तिरंगा यात्राओं की समीक्षा की उन्होंने कहा अब तिरंगा यात्राए बूथ स्तर में भी आयोजित की जाएंगी ।इसके लिए आज बैठक में सभी पदाधिकारियो को दिशा निर्देश दे दिए गए है।कहा जिस प्रकार भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया वह काबिले तारीफ था। जिसके लिए भाजपा के द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। उन्होंने कहा अब इन यात्राओं को बूथ स्तर में भी निकाला जाएगा। कहां यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाना है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page