उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) दिनेश आर्य और विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने नगर पंचायत लालकुआँ सभागार में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
इस दौरान राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने लालकुआँ शहरी क्षेत्र में उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा कराये जा रहे उच्च जलाशय, ट्यूबवेल, पाईप लाईन और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये इसके साथ ही बरसात से पूर्व नहर व नालों की साफ-सफाई किये जाने के निर्देश दिये वही राज्यमंत्री ने अधिकारियों को पेयजल निर्माण कार्य को एक माह में पूरा करने को निर्देशित किया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक में पेयजल की विभिन्न समस्याओ को राज्यमंत्री और अधिकारियों के समक्ष रखा।

You missed