खबर जनपद उधम सिंह नगर की खटीमा से है जहां उत्तराखंड में लेखपाल संघ के आह्वान पर तीन दिवसीय मंगलवार से बहिष्कार जारी हो गया है,जिसमें खटीमा तहसील प्रांगण में समस्त राजस्व उप निरीक्षक बैनर लगाकर कार्य बहिष्कार पर बैठे। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उत्तराखंड देहरादून को एक ज्ञापन सौपा। लेखपाल संघ के बैनर तले कर बहिष्कार पर बैठे राजस्व उप निरीक्षकों ने बताया कि अंश निर्धारण के तहत सरकार द्वारा सुविधायें नहीं मिली है, जिस से कार्य करने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा 31मई तक प्रत्येक राजस्व उप निरीक्षक को पांच गांव का कार्य करना है अंश निर्धारण में गांव खतौनी पुनरीक्षण उद्यतन प्रक्रिया अंतर्गत खतौनी में खातेदारों से सहखातेदारों के गाटों के क्षेत्र में अंश हिस्से के क्षेत्रफल का निर्धारण किये जाने जैसे कार्य होने है लेकिन कार्य करने की समय अवधि हमें कम दी गई है, जो बिना सुविधा के यह होना संभव नहीं है। वहीं राजस्व उप निरीक्षको का कहना है कि सरकार से हमारे द्वारा लैपटॉप कंप्यूटर और प्रिंटर आदि सुविधाओं की मांग की गयी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार हमसे उपेक्षा करती है लेकिन हमारे संसाधन पूरे नहीं कराए जाते हैं साथ ही कहा कि फोन के सहारे यह कार्य संभव नहीं है।

You missed