गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त कार्यकारिणी का भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के कार्यालय पर फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान गुंजन सुखीजा द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी द्वारा जिस भी कार्यकर्ता को दायित्व सौंपा जाता है उसके पीछे कार्यकर्ता की मेहनत छुपी होती है, उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार पूर्व की कार्यकारिणी द्वारा पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया गया था उससे अधिक ऊर्जा के साथ गदरपुर मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी अपना दायित्व निभाएगी। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष गुम्बर, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना,महामंत्री अनिल जेटली,अजय बठला, उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता,संजय चौधरी,सर्वजीत कौर,चिंतन अरोरा,मंत्री रेनू बिष्ट,मानसी शर्मा,प्रवीण कुमार,रोहित काम्बोज,कोषाध्यक्ष गुलशन शर्मा,कार्यालय मंत्री सूरजभान गुप्ता,मीडिया प्रभारी किशन गुप्ता,आईटी संयोजक अनमोल भुड्डी,सोशल मीडिया संयोजक राहुल भाटिया सहित कपिल गंडा,सभासद अश्वनी कुमार, अरविंद पाल,कुणाल रस्तोगी, जसवीर चीमा,देशराज काम्बोज, सुरेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








