योगी सेना ने नवागंतुक थानाध्यक्ष भुवन जोशी का किया स्वागत


गदरपुर । राष्ट्रीय योगी सेना के
प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निपुण गगनेजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर नव नियुक्त थानाध्यक्ष भुवन जोशी अका फूल मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया । निपुण गगनेजा ने कहा, नवनियुक्त थानाध्यक्ष भुवन जोशी एवं पुलिस टीम का क्षेत्र में शांति व्यवस्था के अलावा अपराधों एवं नशा मुक्त समाज बनाए जाने के लिए उनकी टीम हर संभव सहयोग करेगी । वहीं थानाध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा कि पुलिस टीम, सामाजिक संस्थाओं और जन सहयोग से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे ऐसा उनका प्रयास रहेगा । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया ।इस मौके पर योगी सेना के नगर अध्यक्ष हरीश रलहन,नगर उपाध्यक्ष अमित सेतिया,राजू वाधवा, मानसिंह,देवीदास,राकेश बठला,मनजीत सिंह गुलाटी, हैप्पी चंदा आदि शामिल रहे ।