गदरपुर । क्षेत्र के एकमात्र रेनबो वाटर पार्क का शुभारंभ विधायक द्वारा फीता काटकर किया जाएगा । ग्राम सकैनिया के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष डा, देशराज कंबोज ने बताया कि वर्षों से क्षेत्र में वाटर पार्क की जरूरत महसूस की जा रही थी उनके द्वारा प्रयास करके प्रभु की असीम अनुकंपा एवं आशीर्वाद से उनके नवनिर्मित प्रतिष्ठान रेनबो वाटर पार्क का ग्राम सकैनिया मसीत रोड तहसील गदरपुर जिला उधम सिंह नगर में 11 अप्रैल दिन शुक्रवार प्रात 10 बजे शुभारंभ किया जा रहा है उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की सुविधाओं से लैस वॉटर पार्क में बच्चों एवं बड़ों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सुखमनी साहिब के पाठ एवं अरदास के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा । तत्पश्चात क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे द्वारा वाटर पार्क का शुभारंभ फीता काट कर के जनता को समर्पित किया जाएगा । उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से उक्त सुविधा का लाभ उठाने एवं शुभ मुहूर्त के समय पहुंचने की अपील की है।

You missed