गदरपुर । नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिष्ठित मोनाड पब्लिक स्कूल गदरपुर में नन्हें कदम कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसके अन्तर्गत छोटे बच्चो का (कक्षा नर्सरी से कक्षा प्रथम) ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया तथा उक्त कार्यक्रम के तहत नन्हें मुन्ने बच्चों ने विभिन्न तरह के नृत्य प्रस्तुत करके बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों के अभिभावकों का मन मोह लिया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस कार्य कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नेहा भारद्वाज, श्रीमती प्रेरणा डाबर, तथा श्रीमती मीनाक्षी रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।इस कार्यक्रम में श्री संजय सिंह, श्री अजीत सिंह,श्री मनमोहन सिंह रावत,श्री सजल डाबर,श्री देवेन्द्र सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एंव शिक्षिकाएँ तथा बडी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यकम की समाप्ति पर सभी लोगो ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

मोनाड स्कूल में उत्साहित बच्चों ने किया नन्हे कदम में प्रतिभाग
मोनाड स्कूल में उत्साहित बच्चों ने किया नन्हे कदम में प्रतिभाग
मोनाड स्कूल में उत्साहित बच्चों ने किया नन्हे कदम में प्रतिभाग
मोनाड स्कूल में उत्साहित बच्चों ने किया नन्हे कदम में प्रतिभाग

You missed